
मुग़लसराय(चंदौली)-पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय सन्तोष कुमार सिंह ने मुखबिर की सूचना पर गत 22 फरवरी को हमीदपुर में एक महिला के साथ हुई मोबाइल झपटमारी के घटना में शामिल अभियुक्त व उसके अन्य साथियों को धर दबोचा।पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब ये लोग घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से इंडस्ट्रियल एरिया में पराग डेयरी की तरफ जाने वाले रास्ते की तरफ जा रहे थे। सूचना के आधार पर मुग़लसराय कोतवाली पुलिस को वीडीए कॉलोनी की तरफ से दो मोटरसाइकिल पर सवार कई लोग आते दिखे जिन्हे रोशनी देकर रुकने का इशारा किया गया तो अपनी अपनी बाइक मोड़कर पुनःवीडीए कालोनी की तरफ भागने का प्रयास किए।इस बीच घबराकर एक बाइक पर सवार गिर गया जिसे घेरकर मौके पर ही पकड़ लिया गया।कड़ाई से पूछताछ के बाद पुलिस पाचों अभियुक्तो की जामा तलाशी ली गयी तो ज्ञात हुआ कि लक्ष्मण निवासी जाल्होपुर रमना वाराणसी बताया जिसके पास कुल 4 एंड्रॉयड फोन,एक कीपैड फोन,1 मंगलसूत्र पीली धातु तथा 21 हजार रुपए नकद बरामद हुआ। विशाल उर्फ कतवारू निवासी जाल्होपुर रमना वाराणसी के पास से 2 एंड्रॉयड फोन, 1 कीपैड मोबाइल व 1000 रुपए नकद बरामद हुआ। अजय निवासी जाल्होपुर रमना वाराणसी के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 कीपैड मोबाइल फोन नोकिया व 1 हजार रुपए नकद बरामद हुआ। दो बाल अपचारी जिसके एक के पास 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 कीपैड मोबाइल फोन और दुसरे नाबालिग के पास से 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 1 कीपैड मोबाइल बरामद हुआ।अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि चोरी व झपटमारी में काफी दिनों अब सक्रिय थे इसके अलावा भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके है। बहरहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।