पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में समिति ने की आर्थिक मदद

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (अशोक कुमार जायसवाल)
मुगलसराय के नईबस्ती क्षेत्र में परिवर्तन सेवा समिति ने एक जरूरतमंद बेटी के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया। यह पहल सामाजिक सरोकार के तहत की गई।
समिति का उद्देश्य गरीब और असहाय परिवारों की मदद कर उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस पहल के तहत, समिति के सदस्यों ने सामूहिक रूप से विवाह संपन्न कराने में योगदान दिया।
इस आर्थिक सहयोग में दिलीप जायसवाल, गणेश जायसवाल, अंकित अग्रवाल, प्रशांत गुप्ता, नीरज गुप्ता, अरविंद जायसवाल (बाबा मोबाइल), पंकज बिजलानी, अनूप गुप्ता, आशीष गुप्ता, गुरदीप सिंह, अनिल जायसवाल, विजय केशरी, प्रदीप गुप्ता, विक्की अग्रवाल, चलेश्वर कुमार और राहुल जी जैसे प्रमुख सदस्यों ने योगदान दिया।
समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य जारी रहेंगे।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।