
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन- होली पर्व को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जीआरपी,आरपीएफ़ के जवान लगातार ट्रेनों में सवार होने वाले यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है।

आरपीएफ प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि होली पर डीडीयू स्टेशन पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है। जब भी ट्रेनें प्लेटफॉर्म पर आती हैं, यह सुनिश्चित किया जाता है कि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो।
प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी यात्री सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचें। आरपीएफ यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यात्रियों की सहायता के लिए आरपीएफ की ‘मेरी सहेली’ टीम पूरी तरह सक्रिय है। यह टीम विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित सीट दिलाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने में मदद कर रही है।

‘मेरी सहेली’ टीम को 24 घंटे अलर्ट रहने और किसी भी महिला यात्री को असुविधा होने पर तुरंत सहायता प्रदान करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन होली पर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क है।