[smartslider3 slider="2"]

होलिका दहन की तैयारियां पूरी,बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाने की है तैयारी

Connect With Social Media


पीडीडीयू नगर(चन्दौली)- होलिका दहन की तिथि को लेकर आमजन में काफी भ्रम की स्थिति व्याप्त है। कैलेंडर के अनुसार यह तिथि 3 मार्च है और अगले दिन 4 मार्च को होली है लेकिन खगोल शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति में फेरबदल के चलते इसे 2 मार्च की मध्य रात्रि के बाद निर्धारित किया जा रहा है। पिछले कई दशक में ऐसी स्थिति देखी सुनी नही गयी।बहरहाल होली के पर्व को लेकर लोगो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।जनपद में कुल 1696 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसमें 103 स्थानो को संवेदनशील मानते हुए विशेष नजर रखी जायेगी। होलिका दहन की तैयारी पूरी हो चुकी है। युवाओं ने अपनी होलिका को ऊंचा किया। यहां 2 मार्च की रात पंरपरागत तरीके से होलिका दहन किया जाएगा।


बुराई पर प्रभु भक्ति की जीत का प्रतीक होलिका दहन की तैयारियां सरस्वती पूजा से ही शुरू हो गई थी। परंपरागत तरीके से होलिका स्थापित की गई। वहीं युवाओं की टेाली होलिका को ऊंचा करने में जुट गई। कुछ स्थानों पर महाशिवरात्रि पर होलिका गाड़ी गई। वहीं कुछ स्थानों पर होलिका दहन वाले दिन ही चंदा एकत्र कर लकडी उपले आदि एकत्र कर होलिका स्थापित कर उसे दहन किया जाएगा। जिले में कुल 1696 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में कुल 103 स्थानों की होलिका संवेदनशील है। यहां विशेष नजर रखी जा रही है। सभी थानों में शांति समिति की बैठक कराई गई है।नगर में जीटी रोड पर सुभाष पार्क के समीप रंग, पिचकारी की दुकानें सजी है। इसके बगल में ही होलिका सजा दी गई है। नगर के नई बस्ती में सड़क के किनारे सर्विस लेन के स्थान पर उपले की होलिका सजाई गई। इसी तरह काली महाल चौराहे पर बीच सड़क पर पर उपले की होलिका बनाकर उस पर मूर्ति स्थापित की गई है। इसी तरह कूढकला स्थित चकिया चंदौली तिराहा पर बीच सड़क पर जबकि धर्मशाला रोड के डिवाइडर पर होलिका सजाई गई है। इसी तरह शाहकुटी में होलिका सड़क पर ही सजाई गई है।

Report by- Mahendra Prajapati

Leave a Comment

error: Content is protected !!