[smartslider3 slider="2"]

पूर्व प्रधानाध्यापक चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर सुंदरकांड का आयोजन

Connect With Social Media
सचिन पटेल

कंन्दवा ।चन्दौली जनपद क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार को पूर्व प्रधानाध्यापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके आवास पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।जयहिंद राष्ट्रीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह शक्ति ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया और समाजसेवा के माध्यम से लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।प्रदेश संयोजक जलील अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय चंद्रमोहन सिंह का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी स्मृतियां हमेशा लोगों के बीच जीवित रहेंगी।।सुंदरकांड पाठ के दौरान पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।इस दौरान सुरेंद्र प्रताप सिंह,संजय ज्ञानचंद्र सिंह, रामाश्रय चौहान,राजू सिंह,प्रवीन सिंह, पुरंदर बिंद,आशीष सिंह,अविनाश सिंह,निखिल आदि रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!