[smartslider3 slider="2"]

बिहार सीमा पर लगाए गए बैरियर की टुटी पोल धड़ल्ले से बिहार जा रहें बड़े वाहन

Connect With Social Media
सचिन पटेल

कंन्दवा । ककरैत गांव की सीमा कर्मनाशा नदी पर बने पुल पर कंन्दवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल और COसदर के मौजुदगी में लोहे का बैरियर लगाकर भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। लेकिन इधर बीच लोहे का खम्भा टुट गया है। जिसके चलते भारी वाहनों का आवागमन धड़ल्ले से चल रहा है। जिससे पुलिस की आय बढ़ गई है।
जिससे ट्रकों व अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बिना किसी रोक-टोक के शुरू हो गई है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस बैरियर के माध्यम से बड़े वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाती थी, लेकिन अब पोल टूटने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई है। इससे सड़क सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि कई जगहों पर पुल पर सीमा क्षेत्रों में भारी वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए बैरियर लगाए जाते हैं, ताकि संरचना को नुकसान न पहुंचे और यातायात सुरक्षित रहे।


प्रशासन की ओर से अब तक बैरियर की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द बैरियर ठीक कर भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग की है। उच्चाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वाहन चालक द्वारा बैरियर का पिलर तोड़ दिया गया है। जिससे बड़े वाहन गुजर रहे हैं। आगे इसे तत्काल रोकने का काम किया जाएगा।।

Leave a Comment

error: Content is protected !!