[smartslider3 slider="2"]

गाजीपुर कांड पर विश्वकर्मा समाज का प्रदर्शन: DM को सौंपा ज्ञापन, न्याय और सुरक्षा की उठी मांग

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली। ज्ञान शिखा टाइम्स गाजीपुर जिले के कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोमवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से मुलाकात कर पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग उठाई और ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने प्रशासन से मांग की कि मृतका के परिवार को जल्द न्याय दिलाया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और उसे तत्काल सरकारी मदद की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष जीयुत बंधन विश्वकर्मा ने बताया कि करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव की इस घटना में एक आरोपी अब भी फरार है, जिससे पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर मामले में निष्पक्ष जांच और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की मांग की।
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता की और पत्थरबाजी कर उन्हें घायल कर दिया। इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों पर दर्ज कथित ‘फर्जी मुकदमों’ को वापस लेने की मांग भी की गई।
इस मौके पर महासचिव छन्नू लाल विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विकास विश्वकर्मा, मनोहर विश्वकर्मा, चंद्रशेखर विश्वकर्मा और सुरेंद्र विश्वकर्मा समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!