[smartslider3 slider="2"]

राम का नाम ही जीवन का सबसे बड़ा आधार: शालिनी त्रिपाठी

Connect With Social Media
सचिन पटेल

चकिया । चकिया तहसील के खरौझा ग्राम के हिनौती मौजा में स्थित हनुमान मंदिर पर हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नवदिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के प्रथम दिवस रविवार की रात्रि श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। काशी से पधारीं मानस मयूरी कथावाचिका शालिनी त्रिपाठी ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।
उन्होंने कहा कि राम से बड़ा उनका नाम है। राम नाम अविनाशी है, जो कभी समाप्त नहीं हो सकता। दुनिया में चाहे कितना भी परिवर्तन हो जाए, लेकिन राम नाम की महिमा सदैव अटल रहेगी। उन्होंने बताया कि राम नाम ही जीवन का सबसे बड़ा आधार है और इसकी महिमा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
कथावाचिका ने कहा कि स्वयं भगवान राम ने भी राम नाम की महत्ता को सर्वोपरि बताया है। जब स्वयं राम ने कहा कि राम से बड़ा राम का नाम है, तो इसमें कोई संदेह नहीं रह जाता। उन्होंने राम नाम को सबसे बड़ा मंत्र बताते हुए कहा कि भगवान शिव भी निरंतर राम नाम का जाप करते हैं और इसी नाम में संपूर्ण सृष्टि की शक्ति समाहित है।


उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका स्वरूप श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, जो जीवन को सही दिशा प्रदान करता है। कथा के दौरान भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु राम नाम के गुणगान में लीन रहे।
इस अवसर पर राजन सिंह, पताली सिंह, त्रिवेणी द्विवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, पप्पू पांडेय, राहुल दुबे, प्रियंका सिंह, गीता सिंह, रूद्रप्रिया सिंह, मीरा सिंह, जमुना देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!