[smartslider3 slider="2"]

महिला आरक्षण को लेकर चंदौली में उबाल: सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर प्रदर्शन और पुतला दहन

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

चंदौली में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सोमवार को जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतरीं और अपने अधिकारों की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर में रैली निकालकर विरोध जताया गया, जिससे पूरे इलाके का माहौल गरमा गया।


प्रभारी मंत्री संजीव कुमार गौंड के नेतृत्व में निकाली गई जनाक्रोश रैली में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही अखिलेश यादव और राहुल गांधी के पुतले फूंके गए, जिससे राजनीतिक माहौल और भी तीखा हो गया।


रैली को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री संजीव गौंड ने कहा कि महिला शक्ति अपने अपमान को कभी नहीं भूलेगी और अपने अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।


इस मौके पर कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। महिलाओं ने एकजुट होकर अपने हक की आवाज बुलंद की और स्पष्ट किया कि वे अपने अधिकारों से पीछे हटने वाली नहीं हैं।
महिला आरक्षण को लेकर चंदौली की सियासत अब और तेज होती नजर आ रही है। विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के चलते जिले का राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है।

काशीनाथ सिंह जिला अध्यक्ष विशाल राज्यसभा सांसद दर्शन राज्यसभा सांसद साधना सिंह गीता रानी विनीता अग्रहरि किरण शर्मा निधि तिवारी भारती यादव रेनू तिवारी सलोनी राठौर
चकिया विधायक कैलाश खरवार
सुजीत जायसवाल अरुण मिश्रा
कुंदन सिंह डॉ के एन पांडेय विशाल तिवारी
आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!