[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय गोलीकांड: सांसद वीरेंद्र सिंह ने घायलों से मुलाकात की

Connect With Social Media

चंदौली-मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत सहजौर गांव में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी की घटना में 5 लोग घायल हो गए। रविवार को सांसद वीरेंद्र सिंह ने वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और उनके परिजनों से मुलाकात की।

पुलिस के अनुसार, सहजौर ग्रामसभा में सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ चुन्नू व उनके नामक युवक ने कृष्णा यादव,राजकुमार यादव, सोनू यादव,प्रमोद यादव और अक्षय यादव नामक 5 युवकों को गोली मारकर घायल कर दिया था। सभी घायलों का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने चिकित्सकों से घायलों के इलाज की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी घटना का विस्तृत विवरण लिया और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की।

इस दौरान सांसद ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए क्षेत्र में बढ़ते आपराधिक घटनाक्रम पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण को रोकने के लिए जनता को जागरूक होना होगा। जनता अपने वोट की ताकत से इस पर अंकुश लगा सकती है, क्योंकि लोकतंत्र में मतदाता ही सबसे बड़ी ताकत है।

सांसद ने यह भी कहा कि चंदौली जिला सोशलिस्ट विचारधारा की भूमि रहा है, लेकिन मौजूदा कानून-व्यवस्था चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया, ताकि आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी विधानसभा मुगलसराय के महासचिव सुदामा यादव और ग्राम प्रधान कुढ़ कला धीरज यादव सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!