पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार आरोपी गिरफ्तार

यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह ने पिस्टल से गोली चलाई थी।
गोली लगने से घायल हुए चारों युवकों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
घटनास्थल का उच्चाधिकारियों ने निरीक्षण किया है। पुलिस मुख्य आरोपी सूर्य प्रकाश सिंह की तलाश में जुटी है, जो अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है। एएसपी चंदौली अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।