
मुगलसराय(चन्दौली)- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) के डुमरी गांव पहुंचे। वे यहां 3 लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर यातायात पूरी तरह डायवर्ट किया गया है और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

यातायात सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री आज दोपहर 2 बजे पहुंचेंगे। उनके आगमन के कारण पड़ाव चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
यातायात व्यवस्था के तहत बड़ी और मालवाहक गाड़ियों को रिंग रोड और हाईवे से होकर जाने के निर्देश दिए गए हैं। पूरे जिले की पुलिस फोर्स मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगाई गई है और एसपी के आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

चकिया तिराहा, गंजी प्रसाद मूर्ति, मुगलसराय पड़ाव चौराहा, जोरहाट और रामनगर रिंग रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर प्रशासन मुस्तैद है।