[smartslider3 slider="2"]

सीएम के आगमन पर डायवर्जन के बहाने यात्रियों की जेब पर डाका डाल रहे आटो चालक

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)- पड़ाव क्षेत्र के डोमरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में सीएम के आगमन को लेकर यातायात विभाग द्वारा लगाए गए डायवर्जन का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ा। आटो चालको ने डायवर्जन के नाम पर 40 के बजाय 80 से 100 रुपये प्रतिव्यक्ति किराया वसूला।

बतादे कि होली के त्योहार पर महानगरों में काम करने वाले लोग अपने घरों को लौट रहे है ट्रेनों व बसों में जगह मिलना पाना मुश्किल है ऐसे में यात्री ट्रेनों के टॉयलेट में भी बैठ कर अपने घर पहुचने में जरा भी संकोच नही करते है। लेकिन मुग़लसराय में स्टेशन से बाहर निकलते ही बदला हुआ नजारा देख कर लोग नाराज भी हैं।यात्री इस असुविधा के लिए सीएम को कोसते नजर आए क्योंकि जो यात्री 150 रुपये की मामूली किराए में साधारण कोच में 12 घंटे सफर करके डीडीयू जंक्शन पहुचे और उन्हें महज 17 किलोमीटर के लिए 40 बजाय 100 रुपये देने पड़ रहे तो नाराजगी लाजमी है।त्योहारों के समय वृक्षारोपण का कार्यक्रम लोगो को छलावा भी लग रहा है क्योंकि वृक्षारोपण अक्सर तभी सफल होता है जब बारिस के मौसम का आगमन हो।

Mahendra prajapati

Leave a Comment

error: Content is protected !!