[smartslider3 slider="2"]

निर्माणाधीन मकान में विद्युत स्पर्शाघात से मजदूर की मौत

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)-कोतवाली अंतर्गत लखमीपुर में निर्माणाधीन भवन में विद्युत स्पर्शाघात से दयालपुर निवासी 32 वर्षीय मजदूर अजय कुमार की मौत हो गयी।घटना बृहस्पति वार की है जब विद्युत तार जोड़ते समय उसे तेज झटका लगा। आननफानन में लोग उसे अस्पताल पहुचाये तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।बिना पुलिस को सूचना दिए शव को उसके परिजन ले गए लेकिन बाद में समझाने बुझाने के बाद मुग़लसराय कोतवाली ले आये जहा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!