
अलीनगर(चन्दौली)-एनएच 19 पर लगातार हो रही दुर्घटनाओ को रोकने के लिए जिला प्रशासन जितना भी प्रयास करे लेकिन वाहन स्वामी जब तक यातायात नियमो का पालन नही करेंगे यह रुक पाना संभव नही है।तस्वीरे बताने के लिए काफी हैं कि किस प्रकार एनएच 19 के सर्विस रोड पर ट्रके,डम्फर व अन्य बड़े वाहन विपरीत दिशा से चलते नजर आ रहे है।पचफेडवा अंडरपास के दोनों तरफ बड़े वाहनों का गलत दिशा से गुजरना आये दिन किसी न किसी छोटी मोटी दुर्घटना को दावत देना है।ऐसे में यातायात विभाग की लापरवाही उजागर होती है।

आपको बतादे कि अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत एआरटीओ कार्यालय से पचफेडवा तक व दूसरी तरफ सिंघीताली तक विपरीत दिशा से आ रही ट्रके व डम्फर सर्विस लेन से कभी फ़्यूलिंग तो कभी ढाबा पर जाने के लिए विपरीत दिशा का सहारा लेती है।जिसके कारण पैदल व छोटे वाहनों के अलावा पेडेस्ट्रियन को रोड क्रॉस करने में अचानक विपरीत दिशा से आ रही वाहनों की चपेट में आना पड़ता है। स्थानीय लोगो द्वारा जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए संबंधित विभाग को इस समस्या के समाधान पर बल दिए जाने की अपेक्षा है।
