[smartslider3 slider="2"]

PWD की जमीन पर अतिक्रमणकारी कर रहे पक्का सीढ़ी निर्माण,विभाग बेखबर

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली)-पड़ाव से गोधना मोड़ तक बन रही 6 व 4 लेन सड़क निर्माण के दौरान हटाये गए अतिक्रमण अब पुनः अतिक्रमणकारियों की जड़ में आना शुरू हो गया है।

ताजा तस्वीरे नई बस्ती इलाके की है जहाँ विद्युत विभाग कार्यालय के समीप एक भवन की सीढ़ी को पीडब्ल्यूडी द्वारा अतिक्रमण की नोटिस देकर तोड़ दिया गया था। लेकिन अभी निर्माण पूरा भी नही हुआ और भवन स्वामी ने सीढ़ी का पुनः निर्माण शुरू कर दिया।बताया जाता है कि भवन स्वामी नगर का  चर्चित मिष्ठान विक्रेता है और सरकारी महकमे में सेवा देते देते निडर हो चला है। लबे सड़क बिना किसी अधिकारी के भय के इस तरह का अतिक्रमण दर्शाता है कि अतिक्रमणकारी के हौसले बुलंद है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!