[smartslider3 slider="2"]

लापरवाही: तराई के अभाव में जल्द ही पड़ सकती है सीसी रोड में दरारें

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चन्दौली) स्थानीय पीडीडीयू नगर पालिका क्षेत्र में नव निर्मित जायसवाल स्कूल रोड तराई के अभाव में सूखने लगी जिसमे कभी भी दरारे आ सकती है। सड़क निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था ने तराई के नाम पर महज खानापूर्ति की और एक दो दिन बाद पानी डालना छोड़ दिया।

बतादे कि नगर के जायसवाल स्कूल रोड पर विकास नगर तक हाल ही में बनी सीसी रोड पानी की तराई के अभाव में सूखने लगी है जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित होगी और यह समय से पहले ही टूटने के कगार पर आ सकती है।पालिका द्वारा यह न सिर्फ लापरवाही है बल्कि जनता के टैक्स के पैसे को पानी मे बहाने जैसा भी प्रतीत हो रहा।इस संबंध में वार्ड नं 7 के सभासद संतोष कुमार ने बताया कि चेयरमैन सोनू किन्नर को मामले से अवगत कराया लेकिन अभी तक कोई टैंकर पानी छिड़कने नही आया।हालांकि इस संबंध में दूरभाष से जब पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना को अवगत कराया गया तो उन्होंने आश्वासन तो दिया लेकिन उनका आश्वासन यथार्त के धरातल पर कब तक अवतरित होगा यह देखने वाली बात होगी।

एक्सपर्ट बताते हैं कि सीसी रोड यानी कंक्रीट सड़क की मजबूती और टिकाऊपन के लिए 28 दिनों तक तराई (Curing) करना सबसे उत्तम है।जिसमें शुरुआती 7 से 10 दिन सबसे महत्वपूर्ण होते है।कंक्रीट के जमने के 24 घंटे बाद पानी का छिड़काव और सतह को हमेशा रखना साथ ही खासकर गर्मियों में 3 से 4 बार तराई आवश्यक है।

(महेन्द्र प्रजापत) 

Leave a Comment

error: Content is protected !!