[smartslider3 slider="2"]

महावलपुर में जाम नाली से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीणों का हंगामा; उग्र आंदोलन की चेतावनी

Connect With Social Media

दुलहीपुर।   धर्मेंद्रप्र जापति क्षेत्र के महावलपुर गांव में पिछले एक वर्ष से नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी गलियों और मुख्य मार्ग पर बह रहा है। स्थिति यह है कि नाबदान का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। रमजान माह में नमाजियों को इसी गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है, वहीं होली पर्व से पहले भी गांव में साफ-सफाई की मांग तेज हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह नाराज ग्रामीण गंदे पानी के पास इकट्ठा हुए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।


नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत महाबलपुर गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं। जाम नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शासन स्तर पर आबादी के अनुसार सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन गांव में सफाई कर्मी दिखाई नहीं देते।


पूर्व प्रधान महेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत के चलते सफाई व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से नाली की सफाई नहीं हुई, जिसके कारण पानी मुख्य मार्ग पर बह रहा है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विरोध प्रदर्शन में महेंद्र कुमार शर्मा (पूर्व प्रधान), रामपति, प्यारेलाल, रमेश कुमार, कन्हैयालाल, छेदी, कैलाश, गुड्डू, रामनाथ, शिवानंद जायसवाल, बिहारी, मिंटू, महेश कुमार, सुरेश कुमार, रामेंद्र कुमार, अमित कुमार सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!