[smartslider3 slider="2"]

चकिया में ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन

Connect With Social Media

चकिया । ब्लॉक संसाधन केंद्र चकिया परिसर में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय ‘हमारा आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक चकिया के 40 कोलेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकत्रियों, नोडल अध्यापकों एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि चकिया नगर पंचायत अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रदीप मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्राथमिक शिक्षा की सुदृढ़ नींव बाल वाटिका स्तर पर ही तैयार होती है। यदि नींव मजबूत नहीं

होगी तो ‘निपुण लक्ष्य’ की प्राप्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। शिक्षक संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि विद्यालय बच्चों की बगिया है, जहां अध्यापक उन्हें संस्कार, शिक्षा और राष्ट्रप्रेम की भावना से सींचकर भारत माता की सेवा के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने बच्चों को नियमित उपस्थिति और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
  इस अवसर पर सीडीपीओ प्रशांत सिंह, राजेश पटेल, मंत्री बाबूलाल, सुनील पटेल, अनिल यादव, एआरपी संदीप कुमार, अजीत पटेल, कविंद्र गौतम, रिजवान अली, अजय कुशवाहा, चंद्रकिरण, अशोक प्रजापति, प्रदीप जैसल, ख्यालचंद्र मौर्य एवं अजीत मौर्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!