[smartslider3 slider="2"]

फतेहपुर कलां हत्याकांड: जमानत पर छूटे आरोपी के पिता पर धमकी का आरोप

Connect With Social Media

चंदौली- फतेहपुर कलां गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के बाद अब पीड़ित परिवार ने मुख्य आरोपी के पिता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी का पिता नदेश्वर यादव लगातार धमकी दे रहा है।

पीड़िता रीमा ने आरोप लगाया है कि जमानत पर छूटने के बाद से नदेश्वर यादव उनके घर के आसपास लाठी-डंडा लेकर खड़ा रहता है और भद्दी गालियां देता है। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह नहर की ओर शौच के लिए जा रही थीं, तभी नदेश्वर यादव ने साइकिल से उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने कहा – “अभी तो तुम्हारे भाई की हत्या हुई है, लड़का (मुख्य आरोपी) आने दो, पूरे परिवार को खत्म करवा दूंगा और सारी जमीन-जायदाद भी ले लूंगा

पीड़िता के पुत्र ने पुलिस चौकी नवहीं पर प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन आरोप है कि वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पीड़ित परिवार पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसपी कार्यालय से आश्वासन दिया गया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी

क्या आपको लगता है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में पर्याप्त कार्रवाई करेगा? क्या पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोई कदम उठाए जाएंगे?

Leave a Comment

error: Content is protected !!