[smartslider3 slider="2"]

मिशन शक्ति अभियान: महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

Connect With Social Media

चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समस्त थानों की एंटीरोमियों टीम द्वारा बाजारों, कस्बों और अत्याधिक भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण के संबंध में जानकारी दी जा रही है।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के संबंध में संचालित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेन्टर, 181 महिला हेल्पलाइन, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला योजना आदि के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं व बालिकाओं को संरक्षण प्रदान करने वाले प्रमुख कानूनों के बारे में आमजन को जागरूक किया गया।

थाना स्थानीय पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र का कार्य, उद्देश्य, उपलब्ध करायी जाने वाली सेवाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!