मुगलसराय(चंदौली)- एक पुरानी कहावत है समरथ को नही दोहा गोसाई, जी हां चंदौली जनपद में कुछ ऐसा ही नजारा सड़कों पर काफी दिनों से देखने को मिल रहा है जहां बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के विधायक का टैग लगी दो लग्जरी वाहन सड़कों पर लगातार फराटे भरते रहते हैं। जिनके विरुद्ध एमबी एक्ट की कार्रवाई करने की जेहमत कोई अधिकारी नहीं उठाता।

आपको बता दे कि मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल की दो लग्जरी वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के काफी दिनों से सड़कों पर निकल रही है जिनको यातायात विभाग नजरअंदाज कर देता है।आमजन सड़क पर बिना हाई सिक्युरिटी नंबर प्लेट के आ जय तो उनका भारी भरकम चालान कट जाता है लेकिन माननीय के सम्मान में विभाग उनके वाहनों के मामले में मौन हो जाता है।

भारत में विधायक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने की कोई छूट नहीं है।कानून सबके लिए बराबर है इसका मतलब यह है कि विधायक भी सामान्य नागरिक की तरह ही मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत आते हैं। तो सवाल यह उठता है कि महकमा माननीय के मामले में आंखे क्यों बन्द कर लेता है!!
