
मुगलसराय(चन्दौली)खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहाँ नगर को वाराणसी से जोड़ने वाली सिक्स लेन पर स्थित चंदासी कोयला मंडी में मुख्य सड़क के दोनों तरफ ट्रक चालकों द्वारा दोहरी कतर में वाहन खड़ा करने और उससे होने वाले दुर्घटनाओं के मुद्दे को तीसरी आंख ने उठाया जिस पर संज्ञान लेते हुए यातायात प्रभारी कार्रवाई के मूड में नजर आये। शिकायत को संज्ञान लेते हुए आज यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव कोयला मंडी पहुंचे और सड़क किनारे खड़े दर्जन भर वाहनों का चालान काट दिया। अचानक हुई चालान की कार्रवाई से ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया और वे वाहन लेकर इधर-उधर खिसकने लगे।
आपको बता दे कि चंदासी कोयला मंडी पिछले कई दशक से धूल की मंडी के नाम से जानी जाती है। जहां उड़ने वाली धूल पर्यावरण विभाग द्वारा जांच में मानक से ज्यादा पाए जाने के बाद मंडी को अन्यत्र ले जाने की बात कही गयी थी।लेकिन जब सिक्स लेन का निर्माण शुरू हुआ तो कयास लगाए जाने लगे कि अब धूल से मुक्ति मिल जाएगी। लेकिन हालात यथावत बनी रही।देखा जाय तो धूल के कारण मंडी के मार्ग पर विजिबिलिटी कम हो जाती है और सड़क खड़े सड़क के किनारे खड़े ट्रको से आए दिन कोई न कोई वाहन टकराता रहता है। ऐसे में दुर्घटना का कारण बन रहे इन ट्रकों को मुख्य मार्ग से हटाकर डिपो या सर्विस लेन पर जगह देना ही एकमात्र विकल्प बचता है। लेकिन डिपो के भीतर सड़को की हालत यह है कि वहां रास्तो पर डेढ़ से 2 फीट गड्ढे हैं ऐसे में ट्रक चालक डिपो के अंदर प्रवेश करना सुरक्षित नहीं समझते और सड़क पर ही ट्रकों की पार्किंग करते हैं।
अब देखने वाली बात यह होगी कि यातायात प्रभारी द्वारा चलाए गए इस अभियान का कितने दिनों तक असर दिखता है या फिर स्थिति यथावत हो जाएगी!!
Report by Mahendra prajapati