
मुगलसराय(चन्दौली)- सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने एक विज्ञप्ति ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि दिल्ली पुलिस द्वारा भारत मंडपम में आयोजित इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट के दौरान शर्टलेस प्रोटेस्ट करने के मामले में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को गिरफ्तार किये जाने पर घोर निंदा की है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव में दिल्ली पुलिस की ओर से IYC के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई उदय भानु चिब और अन्य युवा साथियों की गैरकानूनी गिरफ्तारी की मैं कड़ी निंदा करता हूं, देश के संविधान ने हर नागरिक को विरोध का अधिकार दिया है। नरेन्द्र मोदी इस अधिकार को ही छीन लेना चाहते है। हम इन हथकंडो से डरने वाले नही है।
‘ताना-शाह’ सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में युवाओं का आवाज उठाना, सवाल पूछना और विरोध करना अपराध नहीं, बल्कि लोकतंत्र का सबसे मजबूत हथियार है।’हम जनता की आवाज उठाते रहेगें। उनके लिए लङते रहेगें। लोकतांत्रिक तरीके से शान्ति पूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे गिरफ्तार युथ कांग्रेस के युवाओ को तत्काल रिहा जाय।