[smartslider3 slider="2"]

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर खंड शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Connect With Social Media

चकिया (चंदौली)। विकासखंड चकिया में ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में बिंदुवार समस्याएं उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की गई है।
  ज्ञापन में 72825 व 29334 बैच सहित अन्य बैच के उन शिक्षकों की फाइलें, जो चयन वेतनमान के पात्र हो चुके हैं, उन्हें जल्द से जल्द ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम से जिला स्तर पर अग्रसारित करने की मांग की गई है। इसके अलावा वेतन कटौती, एरियर भुगतान व निलंबन से जुड़े लंबित प्रकरणों को भी शीघ्र निस्तारित कर जिले को भेजने की बात कही गई है।
संघ ने बीआरसी स्तर पर ड्यूटी एवं प्रशिक्षण आवंटन में पारदर्शिता व निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। साथ ही बीआरसी पर कार्यरत दो कार्मिकों पर शिक्षकों के साथ असमान व्यवहार, फोन न उठाने तथा कार्य के एवज में धन लेने के आरोप लगाते हुए जांच व आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि 15 दिन में सुधार न होने पर मामला जिला स्तर पर उठाया जाएगा।
ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि शिक्षकों का कोई भी कार्य बीआरसी से नि:शुल्क व समयबद्ध तरीके से कराया जाए। विभागीय जांच के दौरान अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने के बजाय आकस्मिक अवकाश से समायोजन करने की मांग भी की गई है। संघ ने विकासखंड चकिया को पुनः उत्कृष्ट प्रदर्शन की श्रेणी में लाने हेतु सभी शिक्षकों को जागरूक करने और सकारात्मक माहौल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!