[smartslider3 slider="2"]

बबुरी: वारंटी गिरफ्तार, दुष्कर्म समेत कई धाराओं में था वांछित

Connect With Social Media

चन्दौली(बबुरी)- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बबुरी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बबुरी थाना पुलिस टीम ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त दारा राम पुत्र स्वर्गीय परदेशी राम, निवासी दिघवट थाना बबुरी जनपद चन्दौली, मुकदमा संख्या 258/23 व मुकदमा अपराध संख्या 08/23 धारा 376/323/506 भादवि थाना बबुरी में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने शुक्रवार 21 फरवरी 2025 को सुबह लगभग 11:00 बजे अभियुक्त को उसके घर पचोखर, थाना बबुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, थाना बबुरी उपनिरीक्षक संजीत सिंह, थाना बबुरी शामिल रहे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून से बचने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!