[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में 50 हजार की अवैध अंग्रेजी शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

Connect With Social Media

मुगलसराय। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे चौकी अंतर्गत सर्कुलेटिंग एरिया डिलक्स शौचालय के समीप से दो ट्रॉली बैग से कुल 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चन्दौली पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद में शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वीआईपी गेट डिलक्स शौचालय के सामने दो संदिग्ध व्यक्ति ट्रॉली बैग के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दोनों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों ट्रॉली बैग से कुल 51 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब में 180 मिली की 192 बोतल और 750 मिली की 24 बोतल शामिल हैं।

सूत्र बताते है कि डिलक्स शौचालय के आसपास तस्करों को शराब छिपाने के लिए महफूज जगह मिल जाती है जहां तस्कर दुकान बंद होने से पहले ही शराब खरीद कर रख लेते है और आधी रात के बाद विभिन्न ट्रेनों से तस्करी की घटना को अंजाम देते हैं।सूत्रों की माने तो रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां भी इस कार्य मे मिली हुई हैं जिसे सिस्टम कोड  का नाम दिया जाता है और जो सिस्टम में नही होते है उन्हें पकड़ कर अलीनगर पुलिस को सौप दिया जाता रहा है। लेकिन अब मुग़लसराय कोतवाली पुलिस के इस खुलासे के बाद सिस्टम वालो को पैतरा बदलने को विवश होना पड़ेगा।बतादे कि कुछ माह पूर्व डिलक्स शौचालय के समीप शराब होने की सूचना देने वाले युवक को दुकान मैनेजर व तस्करों द्वारा आधी रात को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया था और मामले एक वाइन शॉप सेल्स मैन वीरेंद् व ,एक दुकान का स्टाफ व  मुग़लसराय कोतवाली द्वारा  जेल भेजे गए थे।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान सागर कुमार पुत्र किशोर गुप्ता, निवासी दिघाबाटा थाना दिघा, जनपद पटना (बिहार), उम्र 29 वर्ष और मनोज कुमार पुत्र रामेश्वर साव, निवासी परसा बाजार थाना परसा, जिला पटना (बिहार), उम्र 36 वर्ष के रूप में हुई है।

बहरहाल अभियुक्त मनोज कुमार के विरुद्ध पूर्व में भी थाना मुगलसराय में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है मु0अ0सं0 54/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम। वर्तमान बरामदगी के आधार पर थाना मुगलसराय में मु0अ0सं0 77/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद, हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!