मुगलसराय चंदौली- वाराणसी के नगवा अस्सी मार्ग पर संचालित रेनबो होटल में शुक्रवार को एसओजी 2 व लंका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में देव व्यापार का पर्दाफाश होने के बाद पकड़े गए एक ब्रोकर के चन्दौली जिले का होने पर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

चर्चाओं केअनुसार चन्दौली जिले के मुग़लसराय/अलीनगर(सीमावर्ती) थानांतर्गत मवई खुर्द गाव निवासी मुहम्मद जफर उर्फ पप्पू जो 10 12 वर्ष पूर्व हापड कालोनी व डीजल कालोनी में छोटी सी गुमटी में अंडा व जनरल स्टोर चलाने वाला जफर अचानक इतनी संपत्ति कहा से लाया ये लोगो के गले नही उत्तर रहा। पारिवारिक पृष्ठभूमि से लोवर मिडिल क्लास जफर जिसका पुस्तैनी मकान इस्लाम पुर में बताया जा रहा है और इसका एक भाई अखबार वितरक व दूसरा वाल पुट्ठी करके परिवार का पेट पालता है। बताया जाता है कि जफर काफी समय से परिवार से अलग ही रह रहा था और लॉक डाउन के समय मवई खुर्द में सड़क किनारे जमीन खरीद कर सुविधा सम्पन्न मकान बनवाया।लक्जरी कार, बुलेट व कई अन्य स्कूटी बाइक जफर के पास होने की बात भी बताई जा रही है।अंडा बेचते बेचते जफर इतना अमीर कैसे बना ये तो जांच का विषय होगा लेकिन जफर के देह व्यापार दलाली में पकड़े जाने के बाद गाव व हर चौराहे पर लोगो मे तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।