चंदौली- अलीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सड़क हादसे में दो लोग घायल हो गए।बिना देखे सड़क पर कर रहे लाइट नामक युवक के सामने अचानक बाइक आ गयी और दोनो टकराकर सड़क पर गिर पड़े।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब चंदौली की ओर से मुगलसराय जा रहे एक बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति से टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

घायलो की पहचान कसाब महाल निवासी ‘लाइट’ (नवीन टेंट एजेंसी के कर्मचारी) और आलमपुर निवासी बाइक सवार रमेश प्रजापति के रूप में हुई है। ‘लाइट’ किसी काम से सड़क पार कर दूसरे गोदाम की ओर जा रहे थे, तभी अचानक बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कसाब महाल निवासी ‘लाइट’ को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

वहीं, बाइक सवार रमेश प्रजापति को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।