[smartslider3 slider="2"]

नही थम रहा रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार पिकअप ने इरिक्शा के उड़ाए परखचे,14 घायल

Connect With Social Media


नौगढ़(चंदौली)-जिलेमें रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा। ताजा मामला  नौगढ़-मधुपुर मार्ग का है जहाँ इरिक्शा पर सफर कर रहे लोगों के लिए तेज रफ्तार पिकअप वाहन किसी यमराज के सामना करने से कम नही दिखा।दरअसल एक तेज रफ्तार पिकअप ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा (टोटो) को ऐसी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों वाहन हवा में उछलकर पलट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा का नामोनिशान मिट गया और उसमें बैठी मासूम अनीता (10 वर्ष) समेत 14 लोग सड़क पर खून से लथपथ होकर तड़पने लगे।


हादसे के बाद मौके पर दिल दहला देने वाली चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने जब यह मंजर देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलते ही सीओ (CO) समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायलों को तत्काल नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। गंभीर रूप से घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें ‘हायर सेंटर’ रेफर किया गया है, जबकि कुछ का इलाज सोनभद्र में चल रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!