
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के टाण्डा ग्रामसभा अंतर्गत नाथूपुर गांव निवासी अमितेन्द्र सिंह उर्फ लकी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों पर जान से मारने की कोशिश और धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ित ने बलुआ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित अमितेन्द्र सिंह के अनुसार, गुरुवार दोपहर वह अपने बगीचे में टहल रहे थे। इसी दौरान उनके पट्टीदार द्वारा बसाए गए गोंड बिरादरी के कुछ युवक उनके लगाए गए पेड़ों को काट रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोप है कि संबंधित पक्ष के परिजन मौके पर पहुंच गए और उनके साथ मारपीट करने लगे।
अमितेन्द्र का आरोप है कि हमलावरों ने उनके गले में गमछा डालकर उन्हें जमीन पर पटक दिया और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही दोबारा दिखाई देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
घटना के बाद घायल अवस्था में उन्होंने थाने पहुंचकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
इस मामले में बलुआ थाना अंतर्गत मारुफपुर चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की