[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में आवारा पशुओं का आतंक: पालिका की लापरवाही से बढ़ रही दुर्घटनाए

Connect With Social Media

चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु अब आम जनता के लिए गंभीर समस्या बनते जा रहे हैं। नगर की मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियों तक पशु सड़क पर बैठते, घूमते और गंदगी फैलाते नजर आते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
सबसे अधिक परेशानी बाइक सवारों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को झेलनी पड़ रही है। अचानक सड़क पर बैठे या दौड़ते पशुओं के कारण कई बार वाहन चालक संतुलन खो देते हैं, जिससे चोटिल होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शासन स्तर पर स्पष्ट निर्देश होने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं दिख रहा है। नगर पालिका की कथित लापरवाही के चलते पशुपालक बेखौफ होकर अपने मवेशियों को सड़कों पर छोड़ देते हैं। सुबह और शाम दूध निकालने के बाद पशुओं को खुला छोड़ देना आम बात हो गई है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो रहा है।


क्षेत्र के निवासी बाबू विजय, शिवपूजन, विकास और कपिल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कुछ लोग स्वार्थवश पशुपालन तो करते हैं, लेकिन उनकी देखभाल की जिम्मेदारी नहीं निभाते। इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।


नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़कों पर घूम रहे पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अब सवाल यह है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर कब तक ठोस कदम उठाता है और नगरवासियों को इस परेशानी से राहत कब मिलती

Leave a Comment

error: Content is protected !!