
चंदौली। सकलडीहा बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर अधिवक्ता दो गुटों में बंट गए हैं। एक गुट जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संचालित करता रहा, वहीं दूसरे गुट ने अलग से चुनाव प्रक्रिया पूरी करते हुए कई पदों पर निर्विरोध चयन की घोषणा कर दी। पूरे दिन परिसर में गहमागहमी बनी रही और एहतियातन भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहा।
पहले गुट की ओर से चुनाव समिति के अध्यक्ष यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए शोभनाथ यादव और अशोक कुमार यादव ने नामांकन किया। महामंत्री पद के लिए शेख रिजवान अहमद और रामराज सिंह यादव मैदान में हैं।

इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर साविर अली और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार ने पर्चा दाखिल किया। सहायक सचिव पद पर किसी ने नामांकन नहीं किया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए बब्बन सिंह, मनोज कुमार पांडेय, पंकज कुमार, सुरेंद्र विश्वकर्मा और अंगद कुशवाहा ने नामांकन किया।
दूसरी ओर, दूसरे गुट ने मुख्य चुनाव अधिकारी शिव गोबिंद सिंह और सहायक चुनाव अधिकारी शशिभूषण सिंह की देखरेख में निर्विरोध चुनाव संपन्न कराने का दावा किया। इस गुट ने अतुल कुमार तिवारी को अध्यक्ष और जयप्रकाश यादव को महामंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धरणीधर मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्यामजी प्रसाद, पुस्तकालय मंत्री के रूप में राजेश यादव और कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार को चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजगोपाल सिंह, राजेश्वर सिंह, संजय कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, कन्हैया लाल, रेनू यादव, इरशाद आलम, ओमप्रकाश यादव, उपेंद्र नारायण सिंह और रेनू प्रजापति के नामों की घोषणा की गई। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों का समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनों गुटों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चलता रहा। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाल भूपेंद्र निषाद और कस्बा प्रभारी वरुणेंद्र राय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान पूरे समय मौके पर तैनात