
पीडीडीयू नगर- जनता के भारी भरकम टैक्स के पैसे को नाली में कैसे बहाया जाय ये कोई पीडीडीयू पालिका के अधिकारियों से सीखे। तस्वीर पालिका अंतर्गत साहकुटि इलाके की है जहां लाखो खर्च करके बनाया गया चलित शौचालय रखरखाव में लापरवाही के चलते कबाड़ में तब्दील हो चुका है। पालिका के अधिकारियों ने अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए इसे शाहकुटी सुलभ काम्प्लेक्स के बगल में रखवा दिया है। जनता के टैक्स के पैसे से बना यह शौचालय अधिकारियों के नाकामी के चलते जनता के उपयोग लायक नही बचा।
आपको बतादे कि पालिका द्वारा वैक्यूम क्लीनर वाहन,कुड़े से खाद बनाने की मशीन जैसा कई महंगे उपकरण खरीदा गया था जो अब कबाड़ में तब्दील हो चुका है।