[smartslider3 slider="2"]

नारकीय जीवन जीने को विवश हैं कठौरी गौसपुर वासी

Connect With Social Media

चंदौली-(मु अफजल) नियामताबाद विकासखंड के कठौरी गौसपुर गांव में टूटी सड़क व टूटा सीवर ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबक बनता जा रहा है।आए दिन बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। साथ ही रिक्शे व ठेलो के पलटने की घटनाएं भी आम हो गई है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन न तो गांव में सफाई होती है और न हीं टूटे सड़कों और नालियों की मरम्मत।

मामला कठौरी गौसपुर गांव का है जहां काफी समय से सीवर क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसका गन्दा पानी सड़कों पर बिखर रहा है साथ ही सड़क भी कई जगह गढ़ों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सफाई कर्मियों से शिकायत करने पर भी जब वह नहीं सुने तो अब उच्चाधिकारियों को भी समस्याओं से अवगत कराया गया है।लेकिन अब तक इस तरफ किसी अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इन गड्ढों में बच्चे,महिलाएं व बुजुर्ग आए दिन गिर कर घायल हो रहे हैं साथ ही लोगों को नाले के गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में गाव में संक्रमण फैलने का खतरा भी बना रहता है। कई दिनों से सफाई न होने पर जगह-जगह नाली का गंदा पानी इकट्ठा हो चुका है जिससे ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को विवश है। ग्रामीणों ने पंचायती राज अधिकारी को पत्र लिखकर मामले की शिकायत की है। शिकायत करने वालों में जोखू बिंद, हीरालाल, राजकुमारी, मंगल बिंद,राजनाथ, संजय कुमार, आशा देवी, अंजू, जगदीश, सतीश कुमार, सत्येंद्र, बृजेश कुमार, लवकुश कुमार, मुराहु, सूरज बिंद, शिव शंभू आदि लोग शामिल है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!