[smartslider3 slider="2"]

सीडीओ की अध्यक्षता में गंगा,पर्यावरण व वृक्षारोपण समितियों की संयुक्त बैठक,स्वच्छता व वृक्षारोपण पर जोर

Connect With Social Media

चंदौली: कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिला गंगा समिति, पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आर. जगत साई की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में शासन से प्राप्त वृक्षारोपण लक्ष्य, गंगा व अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक नियंत्रण तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।


प्रभागीय वनाधिकारी ने जिले को मिले वृक्षारोपण लक्ष्य एवं तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की। सीडीओ ने सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर नियंत्रण, कचरे के पृथक्करण व अंतिम निस्तारण को लेकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एजेंडा बिंदुओं के अंतर्गत शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।
जिला गंगा समिति की बैठक में गंगा सहित अन्य जल स्रोतों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। नदी, तालाब व धार्मिक स्थलों पर जल में तैरते कचरे को रोकने के लिए फ्लोटिंग ट्रैश बैरियर लगाने के प्रथम प्रयास पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में जिला पंचायतीराज अधिकारी एवं संबंधित नगर निकायों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


बैठक के दौरान नमामि गंगे विभाग के जिला परियोजना अधिकारी दर्शन निषाद द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान, डॉल्फिन संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना की गई। जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गए प्रमाण पत्र से सीडीओ ने उन्हें सम्मानित किया। सीडीओ ने कहा कि ऐसे जल योद्धा को सम्मानित करना गौरव की बात है और उनके कार्य सराहनीय हैं।
उल्लेखनीय है कि दर्शन निषाद को गंगा स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए “सर्वश्रेष्ठ गंगा प्रहरी” के रूप में पहचान मिली है। उन्हें

जल शक्ति मंत्रालय व प्रधानमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है तथा नई दिल्ली में आयोजित 2026 के परेड समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि बाढ़ के दौरान राहत कार्य करते हुए अपनी नाव से 20 से अधिक लोगों की जान बचा चुके हैं।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित

Leave a Comment

error: Content is protected !!