[smartslider3 slider="2"]

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्रसभा का प्रदर्शन, डिप्लोमा कोर्स बहाली और CHS सीट कटौती पर सौंपा ज्ञापन

Connect With Social Media


वाराणसी- समाजवादी छात्र सभा, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर छात्रों से जुड़े दो प्रमुख मुद्दों को लेकर Dean of Students को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान छात्रों ने डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स की बहाली और सेंट्रल हिंदू स्कूल (CHS) में सीट कटौती का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।


डिप्लोमा कोर्स शुरू न होने से छात्र परेशान
छात्रसभा के अनुसार, सत्र 2025-26 के डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम अब तक शुरू नहीं हो सके हैं, जबकि यह प्रक्रिया सितंबर–अक्टूबर तक पूरी हो जानी चाहिए थी। देरी के कारण सैकड़ों छात्र-छात्राएं प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में 31 जनवरी 2026 को भी कुलसचिव और परीक्षा अधिष्ठाता को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई


CHS में सीट कटौती पर विरोध
Central Hindu School में कक्षा 9 और 11 में विशेष रूप से छात्राओं की सीटों में कटौती किए जाने पर भी छात्रों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इससे छात्राओं के प्रवेश पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और प्रशासन की ओर से अब तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है।


केंद्रीय कार्यालय पर छात्रों को रोका गया
छात्रों का आरोप है कि जब वे अपनी मांगों को लेकर डिप्टी रजिस्ट्रार (अकादमिक) और कुलसचिव से मिलने पहुंचे, तो उन्हें केंद्रीय कार्यालय के मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया।


सीमित संख्या में होने के बावजूद प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई छात्रों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हुई
प्रॉक्टोरियल बोर्ड के रवैये को छात्रों ने तानाशाहीपूर्ण बताया बाद में दूसरे मार्ग से अंदर पहुंचकर डिप्टी रजिस्ट्रार (अकादमिक) से मुलाकात हुई, लेकिन उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया, जिससे छात्रों में आक्रोश बढ़ गया।


छात्रसभा की प्रमुख मांगें
डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम की लंबित प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी कर नोटिफिकेशन जारी किया जाए
CHS में की गई सीट कटौती वापस ली जाए। छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण और कठोर रवैये को तत्काल समाप्त किया जाए छात्रों के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी छात्रसभा ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!