[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में लाइसेंसी शराब दुकान पर मिलावट का भंडाफोड़,आबकारी टीम ने बोतल,रैपर और केमिकल बरामद कर दुकान सील की

Connect With Social Media

चंदौली:जनपद के अशोक कुमार जायसवाल चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित बैरी गांव में एक लाइसेंसी अंग्रेजी शराब की दुकान पर मिलावट का बड़ा खुलासा हुआ है। आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन और संदिग्ध केमिकल बरामद किए हैं। प्राथमिक जांच में शराब में मिलावट की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने दुकान को तत्काल सील कर दिया।

यह कार्रवाई गुरुवार को चकिया के एसडीएम विनय मिश्रा और आबकारी निरीक्षक शांति चौरसिया के नेतृत्व में की गई। विभाग को लंबे समय से इस दुकान से मिलावटी शराब बेचे जाने की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर संयुक्त टीम ने छापा मारा।


टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही दुकान का सेल्समैन मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान दुकान के पास स्थित एक कमरे से बड़ी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर और मिलावट में इस्तेमाल होने वाले केमिकल बरामद हुए। बरामद सामग्री से संकेत मिला कि यहां शराब में मिलावट कर दोबारा पैकिंग कर बिक्री की जा रही थी।


एसडीएम विनय मिश्रा ने बताया कि जांच में मिलावट की पुष्टि हुई है। दुकान को सील कर दिया गया है और लाइसेंस धारक के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान न तो सेल्समैन और न ही लाइसेंस धारक मौके पर मिले। संबंधित दुकान का लाइसेंस सीमा शर्मा के नाम पर बताया गया है।


फिलहाल आबकारी विभाग आगे की जांच कर रहा है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है। मामले को लेकर विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि कुछ अधिकारी इस पर खुलकर बोलने से बचते नजर आए।

Leave a Comment

error: Content is protected !!