[smartslider3 slider="2"]

छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई गई जयंती

Connect With Social Media

चहनियां/चंदौली( धर्मेंद्र प्रजापति)- बाबा कीनाराम मठ रामगढ़ में गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम बाबा कीनाराम जी के मठ में पूजन अर्चन के साथ की गई। मंदिर पर एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने वंदेमातरम और भारत माता के जयकारे लगाए।आए हुए अतिथियों और वक्ताओं ने बाबा कीनाराम जी, छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पूजा-अर्चना की गई।
   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत कुमार त्रिपाठी ने शिवाजी और मां जीजाबाई के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी से छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय इतिहास के महानायक थे। उन्होंने अपने साहस, पराक्रम और कुशल नेतृत्व से एक सशक्त राष्ट्र की नींव रखी। उनका संपूर्ण जीवन स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की

अद्वितीय गाथा है। शिवाजी महाराज का जीवन चरित्र आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों और राष्ट्रभक्ति की भावना को आत्मसात करने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संचालन धनंजय सिंह एवं आए हुए अतिथियों का स्वागत संयोजक अनुज सिंह रघुवंशी ने माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्यौमेश शुक्ला, रामाशीष, एल उमाशंकर, प्रेमलाल श्रीवास्तव, प्रबंधक धनंजय सिंह, ओमप्रकाश यादव, त्रिभुवन सिंह, विनोद यादव, भृगुनाथ पाठक, बबलू सिंह, लुशन सिंह, विनोद कुशवाहा, संजय सिंह, नंदू गुप्ता, रविन्द्र यादव, रिंकू यादव, अर्जुन सिंह, जय सिंह, निलेश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!