
मुगलसराय- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से है जहां नई सट्टी सब्जी मंडी में सब्जी व फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान सजाने को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डीडीयू ने कड़ा रुक अपनाया। अधिशासी अधिकारी ने फल विक्रेताओं को सड़क से हटकर पीछे जाने की हिदायत दी और यह चेतावनी भी दी कि निकट भविष्य में अगर इस तरह की कोई गतिविधि देखी जाएगी तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
मामला पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर का है जहां नई सट्टी सब्जी मंडी में 4 लेन सड़क की पुलिया निर्माण के वजह से डायवर्सन लगा हुआ है। यहां आमजन पहले से ही डायवर्शन को लेकर परेशान हो रहे हैं। उसके बावजूद फल और सब्जी विक्रेता अपनी दुकाने सड़क तक ले आ रहे हैं। ऐसे में पालिका प्रशासन ने इन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है और पालिका के अधिशासी अभियंता अधिकारी राजीव मोहन सक्सेना ने दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर सभी दुकानदारों को पीछे हटवाया और उन्हें चेतावनी भी दी। उन्होंने कहा कि अगर निकट भविष्य में अतिक्रमण पाया जाता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।