[smartslider3 slider="2"]

नसरथा गांव में जंगली सूअर का हमला: खेत में काम कर रहे महिला पुरुष गंभीर घायल, ट्रामा सेंटर रेफर

Connect With Social Media

चंदौली । चकिया तहसील क्षेत्र के नसरथा गांव में इन दिनों जंगली सूअरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम खेत में काम कर रहे एक महिला और एक पुरुष पर जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों की पहचान धनराज और रामरती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों खेत में काम कर रहे थे, तभी झाड़ियों से निकलकर आए जंगली सूअर ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह उन्हें जंगली सूअर से बचाया।
ग्रामीणों ने तत्काल अपने निजी साधनों से दोनों घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।


घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जंगली सूअरों के आतंक की जानकारी पहले भी वन विभाग को दी गई थी और कार्रवाई की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने आवश्यक कार्रवाई की होती तो यह घटना टाली जा सकती थी। लोगों ने चेतावनी दी है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ी घटना भी हो सकती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!