[smartslider3 slider="2"]

जन सेवा केंद्र से पैसे निकालकर लौट रही महिला से 25 हजार की ठगी, जेवर भी ले उड़ा उचक्का

Connect With Social Media

चंदौली जिले के सैयदराजा थाना क्षेत्र के कस्बे में बुधवार को उचक्कागिरी की एक घटना से हड़कंप मच गया। जन सेवा केंद्र से 25 हजार रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला को बदमाश ने झांसा देकर अपना शिकार बना लिया और नगदी के साथ कान के जेवरात लेकर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार काजीपुर गांव की एक समूह संचालिका महिला कस्बे स्थित जन सेवा केंद्र से रुपये निकालकर लौट रही थी। इसी दौरान एक उचक्का उसके पास पहुंचा और डेरवा (डराकर-धमकाकर) उसे अपने झांसे में ले लिया। आरोपी ने महिला से नगदी और कान के जेवरात झोले में रखवाए और मौका पाते ही झोला लेकर फरार हो गया।
घटना की जानकारी होते ही कस्बे में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और संदिग्धों की तलाश जारी है।
पुलिस का कहना है कि महिला से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। फुटेज और स्थानीय जानकारी के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!