
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पचफेड़वा के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने SRVS स्कूल की छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल छात्रा को तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल छात्रा की पहचान मुगलसराय निवासिनी के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार काफी तेज गति में था, जिससे छात्रा को संभलने का मौका नहीं मिला और जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।