[smartslider3 slider="2"]

“जब तक विधायक रमेश जायसवाल जिंदा हैं, व्यापारियों को उजड़ने नहीं दिया जाएगा”

Connect With Social Media

बबुरी (अशोक जायसवाल)- बस स्टैंड पर सड़क चौड़ीकरण को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा 18 मीटर सड़क की नापी कराए जाने से नाराज़ ग्रामीणों और दुकानदारों ने मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल से मुलाकात कर कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
●ग्रामीणों और दुकानदारों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि बिना पूर्व सूचना और समुचित पुनर्वास व्यवस्था के की जा रही नापी से गरीब और छोटे दुकानदारों को उजाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि वर्षों से स्थापित दुकानों पर आश्रित परिवारों की रोज़ी-रोटी पर इस कार्रवाई से गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
●ग्रामीणों ने मांग की कि सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाते समय स्थानीय व्यापारियों और निवासियों के हितों को प्राथमिकता दी जाए तथा किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले पुनर्वास की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक वे जीवित हैं, किसी भी व्यापारी या गरीब दुकानदार को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। विधायक ने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा और किसी को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
●विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों और दुकानदारों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर सकारात्मक और न्यायसंगत कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर सुशील जायसवाल, शशि प्रकाश गांधी, सोनू केशरी, अशोक मोदनवाल, जय प्रकाश पटेल, अरविंद विश्वकर्मा, महेश जायसवाल, मुमताज सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!