
पीडीडीयू नगर (सचिन पटेल)- नगर के एक निजी होटल में कुलदीप कुमार की काव्यकृति मैं कौन हूँ का भव्य लोकार्पण समारोह दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता का दायित्व दिनेश चंद्रा ने निभाया।
●इस साहित्यिक आयोजन के संयोजक जनपद के राष्ट्रीय मंचों पर अपनी पहचान बना चुके युवा गीतकार व शायर डॉ. सुरेश कुमार अकेला रहे। जिनकी सशक्त संयोजन क्षमता के कारण कार्यक्रम अत्यंत सुव्यवस्थित और प्रभावशाली रहा।

●मंच पर देश के प्रख्यात ललित निबंधकार डॉ. उमेश प्रसाद सिंह, साहित्यकार एवं सामाजिक संस्था चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार वर्मा, सामाजिक चिंतक-विचारक, साहित्यकार व फ़िल्म अभिनेता डॉ. भारत भूषण, काव्य मंजूषा,चंदौली के राम नगीना सिंह, रेलवे चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार, डॉ. अभिषेक सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही।
●कवि सम्मेलन में जनपद के चर्चित कवि और शायरों ने काव्य पाठ से श्रोताओं को देर रात तक मंत्रमुग्ध किए। इस सत्र में प्रमुख रूप से सुहेल उस्मानी, रौशन मुगलसरायवी, रीना तिवारी, डॉ. सुरेश अकेला सहित अन्य रचनाकारों ने काव्य की अविरल धारा बहाते हुए शेरो-शायरी की शम्मा जलाए रखी और श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

●लंबे समय बाद नगर में आयोजित इस मुकम्मल साहित्यिक महोत्सव में नगर के प्रमुख समाजसेवी, उद्योगपति, व्यापारी, साहित्यप्रेमी,रेलकर्मी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता ने नगर के साहित्यिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान की और साहित्य प्रेमियों के बीच इसे ऐतिहासिक आयोजन के रूप में याद किया जाएगा।