
चंदौली- जनपद में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
सीओ सदर देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में परिवहन विभाग, खनन विभाग एवं कंदवा पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ा गया। जिनके खिलाफ परिवहन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल साढ़े 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इस कार्रवाई से ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की इस सख्ती से अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ा संदेश गया है।
●इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद में ओवरलोडिंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

भविष्य में खनन अधिकारी और जीएसटी विभाग की टीम भी संयुक्त रूप से कार्रवाई करेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस और वाहनों के रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा, राजस्व क्षति और अवैध खनन को रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।