[smartslider3 slider="2"]

चन्दौली में ट्रैफिक प्रभारी का अनोखा अभियान, बिना हेलमेट बाइक सवारों को दिया ‘सेफ ड्राइविंग’ का मंत्र

Connect With Social Media

(अशोक कुमार जायसवाल)

चन्दौली। जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात विभाग का एक नया और सकारात्मक रूप देखने को मिला। यातायात प्रभारी ने सख्ती के साथ-साथ समझाइश का रास्ता अपनाते हुए बिना हेलमेट चलने वाले बाइक सवारों को रोककर उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया और हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया।
शहर के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर चेकिंग अभियान के दौरान यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव  स्वयं सड़क पर उतरकर बाइक चालकों से संवाद करते नजर आए। उन्होंने कहा कि “जीवन अनमोल है और सिर शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा होता है, इसलिए हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है।” इस दौरान चालकों को नियमों का पालन करने, तेज रफ्तार से बचने और ट्रैफिक संकेतों का सम्मान करने की नसीहत दी गई।


अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। यातायात प्रभारी ने सत्य प्रकाश  यादव कहा कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए पहनना चाहिए। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे अधिक सिर पर चोट लगने से जान का खतरा होता है, जिसे हेलमेट काफी हद तक कम कर सकता है।
यातायात विभाग की इस पहल को आम लोगों ने भी सराहा। कई बाइक चालकों ने मौके पर ही हेलमेट पहनने का संकल्प लिया और आगे से नियमों का पालन करने की बात कही।


यातायात प्रभारी ने सत्य प्रकाश यादव बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी, ताकि जिले में दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों की जान सुरक्षित रह

Leave a Comment

error: Content is protected !!