[smartslider3 slider="2"]

महाबीरी सम्मय माता के मंदिर का हुआ नव निर्माण,प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली जल कलश यात्रा में हिन्दू मुस्लिम एकता का मिसाल पेश किया

Connect With Social Media

चंदौली (धर्मेंद्र प्रजापति)
चहनियां। सढान गांव में अति प्राचीन सम्मय माता मंदिर का नव निर्माण कराकर उसमें मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम को  ग्रामीणों ने जल कलश यात्रा निकाली। मंगलवार को सात मंदिरों और गांव का फेरा मूर्ति का कराया गया । भजन कीर्तन से गुंजायमान रहा । प्राण प्रतिष्ठा में हिन्दू मुस्लिम एकता का मिसाल देखने को मिला ।
सढान गांव में महाबीरी सम्मय माता के दर्शन पूजन से मनौती पूर्ण होती है । पहले माता का की मूर्ति बृक्ष के नीचे छोटी मन्दिर में थी । ग्रामीणों ने भव्य मंदिर बनाने का निर्णय लिया । विगत कई महीनों तक ग्रामीणों के सहयोग से इस मंदिर का नव निर्माण किया गया। स्थानीय लोगों ने पूरे विधि विधान के साथ मंदिर में सम्मय माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया । नव निर्माण मन्दिर में महावीरी सम्मय माता की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हेतु सोमवार की शाम को जल कलश यात्रा निकाली गई । श्रद्धालुओ ने पीले वस्त्र धारण कर हाथ में कलश लेकर घोड़े और डीजे बाजे के साथ बड़गावा गंगा नदी से जल लेकर नैढी, सढ़ान, बरिया होते हुए पुनः सम्मय माता मंदिर पहुंचकर यात्रा सम्पन्न हुई। इस यात्रा में हिन्दू मुस्लिम दोनो वर्ग के लोग जयकारे लगाते चल

सम्मय माता मंदिर पहुंचकर यात्रा सम्पन्न हुई। इस यात्रा में हिन्दू मुस्लिम दोनो वर्ग के लोग जयकारे लगाते चल रहे थे । दोनो वर्ग के लोग मंगलवार को मूर्ति भ्रमण, सात मंदिरों की परिक्रमा किया गया  ।बुधवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी । तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा । जिसमे दोनो वर्ग के लोग सहयोग करेंगे । स्थानीय लोगों ने बताया कि ये आयोजन धार्मिक महत्व के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और सांप्रदायिक एकता का प्रतीक बनेगा। मंदिर की पुनः स्थापना न केवल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बनेगी, बल्कि यह आयोजन आपसी सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश है।इस दौरान मुख्य रूप से कैलाश मौर्या, परशुराम कन्नौजिया, रामा
यादव, रमेश यादव फौजी, जावेद, राजू लेखपाल, फैसल खान, बदरू सेठ, एजाज अहमद, रामलाल यादव, रामबली, कृष्ण कुमार यादव, मिथिलेश यादव, संजय यादव, प्रधानपति सूर्यनाथ यादव, रामकुंवर यादव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!