
चंदौली चहनियां। (धर्मेंद्र प्रजापति ) चहनियां रानेपुर स्थित सेन्ट जोसेफ विद्यालय का छात्र मो.सैफ अंसारी जेईई मेन्स में टॉप किया है । 98.91 अंक प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रौशन किया है ।
बेलवानी गांव का रहने वाला मो.सैफ अंसारी पुत्र निसार अहमद सेन्ट जोसेफ विद्यालय में कक्षा 12 का छात्र है । वाराणसी में कुछ दिन पूर्व जेईई मेन्स की परीक्षा हुई थी । छात्र ने 98.91 अंक प्राप्त किया है । फिजिक्स में 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है । तीनो विषय केमेस्ट्री और मैथ में मिलाकर 98.91 अंक प्राप्त किया है । सोमवार को रिजल्ट आने के बाद विद्यालय में हर्ष व्याप्त है । प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ ने बताया कि मो.सैफ पढ़ने में क्लास में भी अव्वल है । विद्यालय में जल्द ही सम्मानित किया जायेगा । इस दौरान मो.सैफ ने कहा कि इसका श्रेय अपने अध्यापकों, माता नुरैशा बानो, पिता निसार अहमद को दिया ।