[smartslider3 slider="2"]

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई

Connect With Social Media

चंदौली (धर्मेंद्र प्रजापति) अलीनगर के   राधा कृष्ण महिला महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि इनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर  श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।
वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए  कहा इन्होंने अपने जीवन में ऐसा काम किया जो भारतीय इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। कर्पूरी ठाकुर गरीबों  एवं पिछड़ों मसीहा थे। इन्होंने अपने जीवन पर्यंत गरीबों के लिए काम किया था।इन्होंने मंडल कमीशन के पहले ही बिहार में आरक्षण लागू कर सामाजिक न्याय अवधारणा को धरती पर उतरने का काम किया जो पूरे देश में बेमिसाल रहा है। उन्हें लोग ईमानदारी और सादगी की प्रतिमूर्ति के रूप में देखते हैं ।दो दो बार बिहार के मुख्यमंत्री होने के बाद भी इनके पास कोई पक्का मकान और कोई निजी वाहन नहीं था । इस मौके पर  इंद्रजीत शर्मा, परशुराम सिंह यादव,बैजनाथ याद, किसान नेता केदार यादव,जितेंद्र प्रताप, गंगाराम यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!